कुर्मी समाज भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता के समर्थन में हुआ एकजुट दिया समर्थन
बदायूं।आज प्रीतविहार कॉलोनी में टिंकू राठौर एवं सचिन पटेल के नेतृत्व में कुर्मी समाज एवं युवा मंच संगठन के द्वारा...
बदायूं।आज प्रीतविहार कॉलोनी में टिंकू राठौर एवं सचिन पटेल के नेतृत्व में कुर्मी समाज एवं युवा मंच संगठन के द्वारा...
पति समेत पांच के खिलाफ हुई दहेज हत्या की रिपोर्टबिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिन्ना में आज सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पंहुच गए। जिसमें मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका के भाई एवं उघैती थाना क्षेत्र के गांव नागरपुखरा निवासी अमरीश पुत्र जगदीश ने पुलिस को बताया कि उन्होने अपनी बहन नीतू की शादी दो जून 2020 को बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कटिन्ना निवासी शिवसिंह पुत्र अमरसिह के साथ हिन्दू रीति रिवाज से की थी। अपनी हैसियत के हिसाब से मोटर साइकिल सोने की लर एवं 50 हजार नगद दिया था। जिससे शिवसिंह और उनके परिवार के लोग खुश नहीं थे और वह उनकी बहन नीतू से आये दिन दहेज मे चार पहिया की गाड़ी की मांग करते थे। यह बात नीतू ने उन्हे और अपनी मां व मेरे ताऊ परमेश्वरी को बतायी थी। लेकिन हम लोग शिवसिह और उनके परिवार के लोगों की मांग नहीं कर पाये। दहेज की माग न करने के मेरी बहन नीतू को आज सोमवार को शिव सिंह (पति), अमरसिह (ससुर) अजय (जेठ) लक्ष्मी (जिठानी) कल्लो (सास) ने उनकी बहन को मार फांसी लगाकर पंखे पर टांग दिया है। जिससे उनकी बहन की मृत्यु हो गयी है। मुझे फोन पर सूचना मिली। सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री नव दुर्गा मंदिर के तत्वावधान में उपलक्ष्य में निकलने वाले कीर्तन मंडल ने आज सोमवार की सुबह नगर के खैरी रोड स्थित बालाजी मंदिर पर कीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें बाबा के भक्त जमकर झूमे। बाद में यहां प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर गोविन्द देवल ,निशान्त देवल, ललतेश शर्मा, श्याम शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अभिषेक देवल, रितिक देवल, कुलदीप माथुर बंटी, ऋषभ देवल, आशु शर्मा, राजू कोहली, प्रमोद कुमार पाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
बिल्सी।तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रही श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक ममता शाक्य ने भगवान राम के जन्म की कथा को सुनाया। उन्होने कहा कि गुरु वशिष्ठ अपने आश्रम में ध्यान मुद्रा में बैठे हैं। इसी बीच राजा दशरथ का प्रवेश होता है। गुरुदेव उनसे आगमन का कारण पूछते हैं। इस पर राजा दशरथ कहते हैं गुरुदेव मेरा चौथापन आ गया है। मगर अब तक कोई संतान नहीं है। इस पर गुरुदेव उन्हें संतानोत्पत्ति के लिए यज्ञ कराने का निर्देश देते हैं। यज्ञ सफल होने पर अग्निदेव प्रकट होते हैं और द्रव्य देकर राजा दशरथ से कहते हैं कि इसे अपनी रानियों को दे दीजिए, इसका सेवन करने से संतान अवश्य होगी। अगले दृश्य में दशरथ महल के अंत:पुर का भव्य दर्शन होता है। राजा दशरथ के द्रव्य देने के बाद रानियां उन्हें ग्रहण करती हैं। भगवान विष्णु प्रकट होते हैं और कौशल्या हतप्रभ सी उनके दर्शन करती हैं। माता कौशल्या कहती हैं हे तात आप यह विराट रूप त्याग कर अत्यंत प्रिय बाललीला कीजिये। विष्णु जी अंतर्ध्यान होते हैं। फिर बच्चों के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं और खुशी का संगीत बजने लगता है। रामजन्म के समाचार से राजा दशरथ सहित संपूर्ण अयोध्या में खुशी छा जाती है। तीनों रानियों को चार पुत्र होते है। जिसके बाद चारों भाइयों का नामकरण संस्कार किया जाता है। इस मौके पर रामप्रकाश सिंह ठाकुर, कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल, संजीव, नेम कुमार ,मुन्नालाल, लीलाधर, यशपाल, सुमित शर्मा, नैना देवी, कोमल, प्रियांशी देवी, निकिता, अंशू देवी, शप्पी देवी, ज्योति रानी आदि मौजूद रही।
(भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया) गाजियाबाद । गाजियाबाद अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन...
दूसरे दिन भी जारी रहा हस्ताक्षर अभियान, छात्राओं ने आसपास व परिवार के मतदाताओं को जागरूक करने का किया संकल्प।...
सहसवान में दो युवा उत्तराधिकारियों के बीच कांटे की टक्करडीपी यादव और उनकी पत्नी उमलेश यादव ने नाम वापस लियाडीपी...
बदायूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवाओं...
बदायूं। 113 विधानसभा क्षेत्र सहसवान के चुनाव प्रेक्षक मुरलीधर मलिक ने चुनाव व्यय लेखा की नोडल अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन)...
बदायूं।मदर एथीना स्कूल में कोविड-19 के कारण ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन यथावत किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज...