मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं की दिव्यांका मिश्रा ने जीता गोल्ड मेडल

August 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद बदायूं की होनहार छात्रा दिव्यांका मिश्रा ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर बरेली मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
दिव्यांका मिश्रा शिव देवी सरस्वती इंटर कॉलेज, बदायूं में कक्षा 11 की छात्रा हैं। वह आवास विकास, बदायूं निवासी ब्रह्मदेव मिश्रा की पुत्री हैं। दिव्यांका इससे पहले भी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ और आगरा में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं।लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिव्यांका ने अब बरेली मंडल स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दिव्यांका मिश्रा ने बताया कि उनका लक्ष्य स्टेट लेवल की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करना और इसके बाद नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेना है। उन्होंने कहा कि वह निरंतर अभ्यास और मेहनत के दम पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बदायूं का नाम रोशन करना चाहती हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights