नाथ कॉरिडोर में बरेली में बनेंगे भव्य सोमनाथ और विश्वनाथ द्वार

WhatsApp Image 2026-08-21 at 5.55.06 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप बरेली विकास प्राधिकरण शहर में नाथ कॉरिडोर परियोजना का विस्तार करने जा रहा है। इसके तहत नैनीताल रोड पर सोमनाथ द्वार और पीलीभीत रोड पर विश्वनाथ द्वार का निर्माण कराया जाएगा। दोनों भव्य प्रवेश द्वार भगवान शिव की ज्योतिर्लिंग परंपरा और नाथ संप्रदाय की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ने का प्रतीक होंगे।
बीडीए के अनुसार दोनों द्वारों का निर्माण भव्य पत्थर के स्थापत्य में किया जाएगा। इनमें भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, त्रिशूल और अन्य धार्मिक प्रतीकों को प्रमुखता दी जाएगी। साथ ही आधुनिक फसाड लाइटिंग लगाई जाएगी, जिससे रात के समय भी ये द्वार आकर्षण का केंद्र बनेंगे।बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पाण्डेय ने बताया कि नाथ कॉरिडोर के तहत शहर में पहले ही अवैधनाथ, अलखनाथ, त्रिवटीनाथ और केदारनाथ द्वार विकसित किए जा चुके हैं। अब सोमनाथ और विश्वनाथ द्वार बनने से इस स्थापत्य श्रृंखला को नया विस्तार मिलेगा और बरेली की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी।बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय आईएएस ने कहा कि यह परियोजना बरेली की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दोनों प्रमुख प्रवेश मार्गों का सौंदर्यीकरण, लैंडस्केपिंग और आसपास के क्षेत्र का विकास भी इस योजना में शामिल है।
प्राधिकरण का उद्देश्य है कि बरेली में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शहर की पहली झलक में ही नाथ परंपरा, भारतीय स्थापत्य और आधुनिक विकास का भव्य संगम दिखाई दे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights