अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन के नाम हुआ विश्व रिकॉर्ड

fba6a223-1d49-48a3-b9b6-b124d60ba465
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

(भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया)
गाजियाबाद । गाजियाबाद अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा भारत रत्न विजेतओं पर सृजित कविताओं को एक दिन में देश विदेश के 301 कवियों द्वारा बारह घण्टों में ऑनलाइन लाइव काव्य पाठ कराकर इतिहास रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया है।
डॉ राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा 21 नवम्बर2021 को एक ऑनलाइन भारत रत्न काव्य महोत्सव रखा गया था जिसमें भारत सहित विश्व के बीस देशों के कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर कविताएं लिखकर 12 घण्टों में 301 के कवि कवयित्रियों ने फेसबुक लाइव कविता पाठ कर एक विश्व रिकॉर्ड को स्थापित किया। इस कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा प्रदत्त शीर्षक “फर्स्ट ऑनलाइन पोयट्री शो ऑन दी थीम आफ भारतरत्न” पर किया गया। उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ किया गया है।
डॉ राजीव कुमार पाण्डेय सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलने वाली साहित्यिक संस्था के संस्थापक हैं। और इस प्रकार के विषय आधारित कार्यक्रम के आयोजक हैं। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों सम्मान मिल चुके हैं। डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने में संस्था के पदाधिकारी ओंकार त्रिपाठी, अनुपमा पाण्डेय भारतीय, ब्रज माहिर, रजनीश स्वछंद, मैत्री मेहरोत्रा, डॉ रजनी शर्मा चन्दा,गार्गी कौशिक, डॉ श्वेता सिन्हा (अमेरिका) राजेश सिंह श्रेयस देवेन्द्र शर्मा देव कुसुमलता ‘कुसुम’ का सराहनीय योगदान रहा।
डॉ पाण्डेय ने बताया अभी एक चरण पूर्ण किया है दूसरे चरण में काव्यपाठ करने वाले कवियों की भारतरत्न विजेताओं पर लिखी कविता को संकलित कर एक ग्रन्थ का रूप दिया जा रहा है जिसका भव्य विमोचन किया जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights