मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग, मेयर को सौंपा ज्ञापन

August 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के उपसभापति रविंद्र सिंह राठौर और नगर निगम की उपसभापति पूनम राठौर के नेतृत्व में राठौर-साहू समाज के प्रतिनिधियों ने नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में मेयर को ज्ञापन सौंपकर शहर के किसी प्रमुख स्थान पर प्रतिमा लगाने के साथ भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई को भी सम्मानजनक स्थान दिए जाने की अपील की गई।प्रतिनिधियों ने कहा कि राठौर-साहू समाज लंबे समय से यह मांग करता आ रहा है। राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर वीरता, राष्ट्रभक्ति और समाज गौरव के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा मिलेगी। वहीं भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई के योगदान को भी उचित सम्मान मिल सकेगा।रविंद्र सिंह राठौर और पूनम राठौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में राठौर-साहू समाज बड़ी संख्या में निवास करता है और समाज की यह वर्षों पुरानी भावनात्मक मांग है। उन्होंने नगर निगम से शीघ्र निर्णय लेकर प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।इस दौरान नवाबगंज चेयरमैन प्रतिनिधि नीरेंद्र सिंह राठौर, चंद्रपाल राठौर, पार्षद प्रेम शंकर राठौर जोगी नवादा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights