शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर की भव्य बाल कावड़ यात्रा,गौरी शंकर मन्दिर में बाल शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
बदायूँ। पावन श्रावण मास के अवसर पर शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर के शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने भैया-बहिनों द्वारा भव्य बाल कावड़ यात्रा निकाली गई। बाल कावड़ यात्री आकर्षक ढंग से सजी कावड़ों के साथ विद्यालय से सहस्त्र धाम गौरी शंकर मन्दिर पहुँचे। इस दौरान छोटे-छोटे शिव भक्तों के ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठाकार्यक्रम का शुभारम्भ वंदना सत्र के उपरांत हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार एवं विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा ने बाल कावड़ यात्रियों का तिलक-चंदन कर यात्रा का शुभारम्भ कराया। नन्हे-मुन्ने शिव भक्तों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ कावड़ यात्रा में सहभागिता की।सहस्त्र धाम गौरी शंकर मन्दिर पहुँचकर सभी बाल कावड़ियों ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा में विद्यालय की आचार्या बहिनें एवं आचार्य बन्धु भी साथ रहे। अनेक अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। विद्यालय के व्यवस्थापक वीरेन्द्र पाल झा ने फोन के माध्यम से सभी शिव भक्तों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भैया-बहिनों में शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति संरक्षण एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं।कावड़ यात्रा के दौरान समाज के विभिन्न बन्धुओं द्वारा नन्हे शिव भक्तों को प्रसाद वितरित कर उनका स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी प्रसाद की व्यवस्था की गई।विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य लालाराम वर्मा ने बताया कि बाल कावड़ यात्रा का आयोजन शिशु वाटिका की कक्षाओं द्वारा किया गया, जिसमें कक्षा उदय (LKG) से कक्षा द्वितीय (Second) तक के भैया-बहिनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कावड़ यात्रा को आकर्षक बनाने में अभिभावकगण का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य कौशल किशोर, भोलेनाथ पाठक, निरंजन सिंह, रूपेन्द्र सिंह, सुबोध मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, राहुल शर्मा, अनुराग मिश्र, नरेश पाल सिंह, देवेन्द्र कुमार, अविलेश यादव, आचार्या बहिनों प्रियंका सिंह, पूजा शर्मा, अंचल पाठक, कंचन गुप्ता, सुमन शर्मा, रिया राजपूत, ज्योत्सना सिंह एवं कु. आयुषी का विशेष योगदान रहा।बाल कावड़ यात्रा ने नन्हे-मुन्ने भैया-बहिनों में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति उत्साह का सुंदर संदेश दिया।
















































































