बरेली । एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज में आज पहला सुख निरोगी काया के अंतर्गत पोषण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य तौक़ीर सिद्दीकी ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, लेकिन दूसरी तरफ कुपोषण, एनीमिया, मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ भी गंभीर चुनौती बनकर सामने हैं। विडंबना यह है कि एक ही समाज में कुछ बच्चे पर्याप्त भोजन न मिलने से कमजोर हैं, जबकि कुछ बच्चे जंक फूड और मीठे पेयों की वजह से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति बताती है कि समस्या केवल भोजन की उपलब्धता नहीं, बल्कि सही पोषण की समझ की भी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भौतिक विज्ञान प्रवक्ता फरहान अहमद ने मोटे अनाज के महत्व को समझाते हुए बताया कि पारंपरिक भारतीय भोजन अपने आप में पोषण का उत्कृष्ट उदाहरण है। ज़रूरत केवल इसे अपनाने और जंक फूड की बढ़ती आदतों से बचने की है। स्वस्थ भारत की पहली शर्त सही पोषण है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों सहित विद्यालय के तमाम छात्रों उपस्थित रहे।