पास्को की कार्रवाई से बचने के लिए किला थाना में किया निकाह अब दहेज की खातिर उजाड़ दिया एक बेटी का संसार , दे दी तलाक

WhatsApp Image 2026-08-21 at 5.53.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एक बेटी ने ख्वाब देखा था कि नया घर बसेगा, निकाह के बाद जिंदगी संवर जाएगी। लेकिन बरेली के थाना किला क्षेत्र में वो ख्वाब निकाह के महज एक महीने में ही टूट गया। आरोप है कि दहेज में 10 लाख नकद और स्कॉर्पियो-N कार न मिलने पर ससुराल वालों ने उसे बेइंतहा सताया और आखिर में थाने के बाहर ही तीन तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया।पीड़िता आबिया, पुत्री स्वर्गीय साजिद हुसैन, निवासी बिधौलिया, थाना सीबीगंज ने थाना किला में तहरीर दी है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने उसके पति इमरान रजा खां, ससुर तसलीम रजा ब्लू मून मैरिज हॉल संचालक समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आबिया ने बताया कि जब नाबालिग थी उस समय इमरान रज़ा ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया तीन साल तक प्रेम प्रसंग चलता रहा जब मैने निकाह के लिये कहा इमरान और उसके घर बालो ने निकाह करने से इनकार कर दिया उसके बाद आबिया ने इनके खिलाफ पास्को एक्ट में मुकद्दमा लिखवा दिया इमरान रज़ा जेल नहीं जाए इसलिए इमरान ने मुझसे निकाह कर ली 18 मई 2026 को इमरान रजा खां, निवासी जागृति नगर, रामपुर रोड के साथ हुआ था। मायके वालों ने हैसियत भर सब किया, लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल में 10 लाख रुपये और नई स्कॉर्पियो की मांग शुरू हो गई।रोते हुए आबिया ने शिकायत में लिखा “मांग पूरी न करने पर रोज ताने, गालियां और मारपीट शुरू हो गई।” आखिर तंग आकर उसने 7 जून को थाना किला में प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई।आबिया को लगा था कि शायद थाने में बैठकर बात बन जाएगी। 22 जून को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। आरोप है कि थाने के अंदर समझौते की बात चल ही रही थी, लेकिन बाहर निकलते ही ससुराल पक्ष ने एकराय होकर उसे गालियां दीं और वहीं थाना के बाहर तीन बार तलाक कह दिया। थाने की दहलीज पर दिया गया ये तलाक आबिया की जिंदगी का सबसे बड़ा जख्म बन गया। आबिया ने इमरान रज़ा सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई हैं ।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार को सौंप दी है। एक बेटी इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट रही है और पूछ रही है – क्या दहेज के लिए बेटियों को यूं ही तोड़ा जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights