बरेली। पतंगबाजी में प्रतिबंधित चाइना मांझे के इस्तेमाल से हो रही दुर्घटनाओं पर डॉ. बाबा अंबेडकर साहब जनकल्याण समाज सेवा समिति ने कड़ी नाराजगी जताई है। समिति ने हाल ही में मांझे से एक व्यक्ति की गर्दन कटने की दर्दनाक घटना की घोर निंदा की। इस संबंध में जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन फुरकान शाकिब ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रतिबंधित चाइना और सिंथेटिक मांझा धातु व कांच के मिश्रण से तैयार होने के कारण बेहद जानलेवा है। इससे इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों की जान को भी खतरा बना रहता है। समिति ने पुलिस-प्रशासन से चाइना मांझे की बिक्री व भंडारण पर तत्काल रोक लगाने, संदिग्ध क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के दौरान फुरकान शाकिब, मंन्जूर अली, कासिम सिद्दीकी, अबीर यासीन मौजूद थे।