जलभराव से हुए व्यापारिक नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग

WhatsApp Image 2026-09-15 at 12.35.55 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विगत 6-7 सितम्बर को हुई भारी वर्षा के कारण शहर में हुए जलभराव से व्यापारियों को हुए आर्थिक नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समिति के महामंत्री सुदेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि 6-7 सितम्बर को हुई अत्यधिक वर्षा के चलते पूरे बरेली शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। नालों की सफाई व्यवस्था चरमराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बड़ी संख्या में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में पानी भर गया, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुईं और उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।व्यापारियों का आरोप है कि नालों की सफाई में प्रशासन की लापरवाही के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर हुई। इससे लघु, मध्यम और बड़े सभी वर्ग के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने मांग की कि जलभराव से प्रभावित व्यापारियों के नुकसान का आकलन करने के लिए एक कमेटी गठित की जाए और सर्वे के आधार पर पीड़ित व्यापारियों को तत्काल मुआवजा दिया जाए।
व्यापारियों ने प्रशासन से शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन के दौरान महानगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल , महानगर महामंत्री सुदेश अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा ,महानगर कोषाध्यक्ष राजकमल भसीन(शम्मी ),पंकज रोहतगी , संजीव अग्रवाल , अतुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल , दुर्गेश गुप्ता , अमरजीत सिंह , दिनेश वर्मा, अशोक गुप्ता , मोहित जुनेजा , जसपाल भारद्वाज , निखिल अग्रवाल , सतीश मित्तल
आदि उपस्थित रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights