बदायूं। आर.एस. मिलेनियम स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हिंदी भाषा की समृद्धि, सुंदरता और महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गौरव की भावना स्पष्ट दिखाई दी। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ज्योति गुप्ता, स्वप्निल रस्तोगी, ममता शर्मा एवं श्वेता गुप्ता आदि ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाली समृद्ध भाषा है। प्रधानाचार्य दीपिका सक्सेना ने विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा का सम्मान करने तथा हिंदी को गर्व के साथ अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के साथ-साथ उसके समृद्ध साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को भी समझना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।