बरेली । बरेली में अलग-अलग क्षेत्रों में सांप ने चार लोगों को डसा हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव रामनगर गोटिया निवासी 36 वर्षीय अतुल पुत्र ओमप्रकाश के हाथ में सांप ने डस लिया। परिजनों ने बताया घर में पानी की मोटर के नीचे सांप बैठा हुआ था सांप को अतुल बाहर निकाल रहा था तभी सांप ने अतुल के हाथ में डस लिया हालत बिगड़ने पर परिवार बालो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गांव बिरिया नारायणपुर निवासी 60 वर्षीय भगवान देई पत्नी जीवाराम के बेटे ने बताया घर के पास बनी दूध की डेरी में सत्यवती कंडे निकाल रही थी इस दौरान वहां बैठे सांप ने भगवान देई के हाथ में सांप ने डस लिया हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने जिल अस्पताल में भर्ती कराया है।थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा निवासी 35 वर्षीय सत्यवती पत्नी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया सुबह सत्यवती घर में सफाई कर रही थी उसी दौरान वहां बैठे सांप ने सत्यवती के हाथ में डस लिया हालत बिगड़ने पर परिवार बालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।थाना भुता क्षेत्र के गांव पो नगला निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र भीमसेन को सांप ने डस लिया सोनू ने बताया कि सुबह को खेत पर धान की फसल देखने के लिए जा रहा था रास्ता में मेड के पास बैठे सांप ने पैर में डस लिया हालत बिगड़ने पर परिवार बालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चारों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।