उत्तराखंड सरकार लिखे वाहन से स्मेक के साथ तीन लोग गिरफ्तार
हरिद्वार। एसटीएफ हरिद्वार ने उत्तराखंड सरकार लिखे वाहन से स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई...
हरिद्वार। एसटीएफ हरिद्वार ने उत्तराखंड सरकार लिखे वाहन से स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई...
बदायूं। केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 02 फरवरी को यहाँ पहुँच कर शहर के गांधी ग्राउंड और...
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमवाढूंगा जवाहर ज्योति तल्ला प्लाट का है, जहाँ के रहने वाले किसान राम चन्याल और...
उझानी।नगर के एक मौहल्ला में आपस में झगड़ रहे युवकों ने बीच बचाव कराने पहुंचे युवक की जमकर पिटाई कर...
दिधौनी में भागवत कथा का पांचवा दिन बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रही श्रीमदभागवत कथा के पांचवे दिन गंजडुंडवारा से पधारी कथावाचक ममता शाक्य ने सीता स्वयंवर, श्रीराम द्वारा भगवान शिव का धनुष तोड़कर सीता से विवाह की कथा बड़े मार्मिंग ढंग से सुनाया। उन्होने कहा कि राजा जनक अपने दरबार में अपनी पुत्री सीता का स्वयंवर का आयोजन करते हैं, जिसमें वह शर्त रखते हैं कि जो भी योध्दा भगवान शिव के इस पिनाक नामक धनुष को भंग करेगा, उससे सीता का विवाह करवाया जाएगा। यह घोषणा सुनकर दूरदराज से पराक्रमी राजा धनुष यज्ञ में शामिल हुए। विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। अनेक देशों के राजाओं ने आकर स्वयंवर में धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी राजा इस धनुष को हिला तक नहीं सका। लंकापति राजा रावण भी धनुष यज्ञ में शामिल हुए, लेकिन आकाशवाणी होने के कारण उन्हें वापस लंका लौटना पड़ा।
पहले ममता, अब उदयवीर के रुप में लगा झटका बिल्सी। समाजवादी पार्टी को आज मंगलवार को फिर से एक और झटका लग गया। पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेत्री ममता शाक्य ने पार्टी को छोड़ कर झटका दिया। जिसके बाद उन्होने बसपा में शामिल होकर बिल्सी विधानसभा से पार्टी से टिकट भी हासिल कर लिया। आज मंगलवार को सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता उदयवीर शाक्य ने अपने समर्थकों के साथ सपा से इस्तीफा देकर पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने सपा के उच्च स्तरीय नेतृत्व द्वारा की जा रही उपेक्षा से काफी आहत थे। साथ ही महानदल-सपा गठबंधन प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मौर्य पर भी अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। उन्होने अभी तक किसी भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की है और वह इस चुनाव में किसी स्थानीय प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाएंगे। उदयवीर शाक्य ने बताया कि वह करीब 20 साल से सपा से जुड़े रहे। दो बार बिल्सी के विधानसभा प्रभारी भी रहे। पिछले चुनाव में उनको बिल्सी विधानसभा से टिकट भी दिया गया। बाद में उनका टिकट काट कर विमल कृष्ण अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था। जो चुनाव में हार गए और तीसरे स्थान पर रहे। इस बार सपा ने उनको भी टिकट नहीं दिया और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव शाक्य के पुत्र चंद्रप्रकाश मौर्य को टिकट दिया है। श्री शाक्य ने कहा कि पार्टी में लगातार मौर्य-शाक्य की उपेक्षा की जा रही है।जिससे उनका समाज काफी आहत है। इसी के चलते उन्होने आज अपने आवास पर अपने सर्मधकों के साथ एक पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने आज मंगलवार को कछला-शाहबाद हाइवे पर गिरधरपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को ढाई किलोग्राम अफीम के डोडा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल डीके गुप्ता ने बताया कि बीती सोमवार की रात पुलिस बिसौली रोड पर स्थित गिरधरपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि गांव गिरधरपुर निवासी चन्दन लाल पुत्र रामलाल अफीम डोडा चूरा लेकर कई बेचने के लिए जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चंदन के पास से पुलिस करीब ढाई किलोग्राम अफीम का डोडा बरामद किया। साथ ही आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि बदायूँ में कई जगह अफीम की खेती होती है। जिसका डोडा चूरा हम लोग सस्ते दामों पर यहां के आसपास के क्षेत्रों से चोरी छिपे खरीद लेते है और अच्छे दामों में बरेली में बेच देते हैं। आज भी वह इसे बरेली बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस उन लोगों को भी तलाश कर रही है। जो क्षेत्र में लंबे समय इसके धंधे में लगे हुए है।
बदायूं।जिलाधिकारी दीपा रंजन ने समस्त उपजिलाधिकारियों को आदेश देते हुए अवगत कराया है कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0...
बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए है कि सभी शैक्षणिक संस्थान दिनांक 30-01-2022 तक पूर्णतया बन्द रहने तथा शैक्षणिक...
बदायूं। अपर जिलाधिकारी (प्र0)/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ऋतु पुनिया ने जानकारी देते हुए अवगत कराया...