मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

300 बेड अस्पताल में अत्याधुनिक आईपीएचएल लैब का उद्घाटन, मरीजों को मिलेंगी बेहतर जांच सुविधाएं

August 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को 300 बेड अस्पताल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (आईपीएचएल) का उद्घाटन किया गया। कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर लैब का शुभारंभ किया। इस नई लैब के शुरू होने से मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उद्घाटन समारोह में विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आम नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में ही आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। आईपीएचएल जैसी अत्याधुनिक प्रयोगशाला से मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट मिलने के साथ उपचार प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी होगी।इस अवसर पर पैथोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार ने लैब की कार्यप्रणाली और उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईपीएचएल में आधुनिक उपकरणों के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप की जाएंगी। इससे बीमारियों की शीघ्र पहचान और उपचार में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस लैब के संचालन से 300 बेड अस्पताल की जांच व्यवस्था और मजबूत होगी तथा मरीजों को निजी लैबों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी। यह पहल सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, पैथोलॉजी टीम तथा अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में मरीजों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights