बरेली। महाकाल बेड़ा संघ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास में 12अगस्त से बरेली नाथ नगरी से धार्मिक पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। संघ के सभी श्रद्धालु कावड़िए ओंकारेश्वर पहुंचे, जहां पवित्र नर्मदा नदी से जल भरकर पदयात्रा करते हुए उज्जैन पहुंचे। उज्जैन में सभी कावड़ियों ने बाबा महाकाल का विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान महाकाल का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी कावड़िए सकुशल बरेली नाथ नगरी के लिए वापस लौटे।अलीगढ़ में दशरथ करोतिया, सुनील, मुकुल द्वारा सभी कांवड़ियों का अलीगढ़ स्टेशन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। बरेली नाथ नगरी पहुंचने पर क्षेत्र के अनेको समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने महाकाल बेड़ा संघ के सभी कावड़ियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।इस अवसर पर कावड़ियों ने अपनी आस्था, भक्ति, अनुशासन और एकजुटता का परिचय देते हुए बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। संघ के सहयोगी अमरीश कठेरिया सोनू बाबू मनोज सक्सेना पप्पू गुप्ता राजू कश्यप,नवल किशोर, सर्वजीत सिंह, मुकेश, चंदन,रवि ,कावड़ियों ने यात्रा की सफलता के लिए भगवान महाकाल, सभी समाजसेवियों तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर संघ के महन्त पंडित अशोक जी,पोट्टीराम ज्ञानपाल सिंह प्रसिद्ध कठेरिया,सुनील शंखधार बिरजू यादव, प्रदीप कश्यप, सोवरन सिंह ,महेंद्र मौर्य, मेवाराम,मंजीत सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, चंदन साहू, राकेश कुमार, रामबाबू, अमित कुमार, राजीव कुमार,पराग गुप्ता आदि कांवड़िए मौजूद रहे।