बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। विधायक हरीश शाक्य के निरंतर प्रयासों और अथक मेहनत के परिणामस्वरूप नगर पंचायत कछला एवं उझानी नगर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इससे क्षेत्र में विकास की नई परियोजनाओं को गति मिलेगी।स्वीकृत धनराशि से कछला और उझानी नगर में आठ महत्वपूर्ण सीसी सड़कों का निर्माण, इंटरलॉकिंग तथा पथ प्रकाश व्यवस्था से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही नगर की मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि वह बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनका लक्ष्य है कि बिल्सी विधानसभा प्रदेश की अग्रणी विधानसभाओं में शामिल हो। इसी उद्देश्य को लेकर वह लगातार शासन स्तर पर विकास परियोजनाओं के लिए प्रयास कर रहे हैं।विधायक ने विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।