बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में कक्षा पी.जी. से के.जी. तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए “ऑरेंज डे सेलिब्रेशन” का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नारंगी रंग की पहचान, उसके महत्व तथा रंगों के माध्यम से सीखने के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में चारों ओर नारंगी रंग की मनमोहक छटा देखने को मिली। नन्हे विद्यार्थी नारंगी रंग के परिधानों में बेहद आकर्षक एवं मनमोहक नजर आए। बच्चों ने नारंगी रंग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को नारंगी रंग से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं एवं प्रकृति के उदाहरणों के माध्यम से रंग की पहचान कराई। संतरा, गाजर, कद्दू, फूल तथा अन्य नारंगी रंग की वस्तुओं के बारे में बच्चों को रोचक जानकारी दी गई। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में रंगों को पहचानना और उनके बारे में जानना सीखा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगीन चित्रों, क्राफ्ट एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लिया। नन्हे-मुन्नों की मासूम मुस्कान, उत्साह और नारंगी रंग की पोशाकों ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दियाविद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा ऑरेंज डे का आयोजन बच्चों को रंगों के महत्व व रंगों की दुनिया के परिचित कराने के उद्देश्य से किया जाता है । जिससे उनके आत्म-विश्वास और प्रतिस्पर्धी की भावना का संचार हो |विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देती हैं।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा |