बिल्सी। समाजवादी पार्टी को आज मंगलवार को फिर से एक और झटका लग गया। पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेत्री ममता शाक्य ने पार्टी को छोड़ कर झटका दिया। जिसके बाद उन्होने बसपा में शामिल होकर बिल्सी विधानसभा से पार्टी से टिकट भी हासिल कर लिया। आज मंगलवार को सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता उदयवीर शाक्य ने अपने समर्थकों के साथ सपा से इस्तीफा देकर पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने सपा के उच्च स्तरीय नेतृत्व द्वारा की जा रही उपेक्षा से काफी आहत थे। साथ ही महानदल-सपा गठबंधन प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मौर्य पर भी अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। उन्होने अभी तक किसी भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की है और वह इस चुनाव में किसी स्थानीय प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाएंगे। उदयवीर शाक्य ने बताया कि वह करीब 20 साल से सपा से जुड़े रहे। दो बार बिल्सी के विधानसभा प्रभारी भी रहे। पिछले चुनाव में उनको बिल्सी विधानसभा से टिकट भी दिया गया। बाद में उनका टिकट काट कर विमल कृष्ण अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था। जो चुनाव में हार गए और तीसरे स्थान पर रहे। इस बार सपा ने उनको भी टिकट नहीं दिया और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव शाक्य के पुत्र चंद्रप्रकाश मौर्य को टिकट दिया है। श्री शाक्य ने कहा कि पार्टी में लगातार मौर्य-शाक्य की उपेक्षा की जा रही है।जिससे उनका समाज काफी आहत है। इसी के चलते उन्होने आज अपने आवास पर अपने सर्मधकों के साथ एक पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।