मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार लिखे वाहन से स्मेक के साथ तीन लोग गिरफ्तार

February 1, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हरिद्वार। एसटीएफ हरिद्वार ने उत्तराखंड सरकार लिखे वाहन से स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक बरेली से लाई जा रही थी। स्मैक की कीमत बाजार में सात लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसटीएफ के एसएएपी अजय सिंह ने बताया कि टीम ने चंडीघाट बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नजीबाबाद की ओर से आ रही लाल रंग की कार की तलाशी ली गई। कार सवार तीन युवकों के कब्जे से 95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत सात लाख रुपये बताई गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को आलम पुत्र शमीम निवासी ग्राम रायपुर भगवानपुर, हारून पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला किला कस्बा मंगलौर और अमजद पुत्र शमशेर निवासी कस्बा पिरान कलियर बताया। जिस कार से स्मैक की तस्करी की जा रही थी, उस पर उत्तराखंड सरकार लिखा हुआ था। पड़ताल करने पर सामने आया कि कार का रजिस्ट्रेशन तुषार गुप्ता निवासी 28 तिलक रोड देहरादून के नाम पर है। कार को सत्यम अरोड़ा निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर से खरीदा गया था। कार पर उत्तराखंड सरकार लिखे जाने के संबंध में पूछताछ पर सामने आया कि सत्यम अरोड़ा के पिता सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत हैं
डॉ यासीन खान

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights