अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को मिली मजबूती, अशोक भारतीय बने प्रदेश उपाध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-08-22 at 5.44.25 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को मजबूत बनाने के लिए संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के अनुरोध पर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. नीरज वोरा ने लखनऊ स्थित प्रांतीय कार्यालय में भाजपा बृज प्रांत के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी अशोक भारतीय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा शिक्षक नेता प्रदीप गुप्ता को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर मनोनयन पत्र सौंपा गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि प्रदेश में वैश्य समाज के सभी उपवर्गों को एक मंच पर संगठित कर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। इसके लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी और संगठन को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। वहीं प्रदेश मंत्री प्रदीप गुप्ता ने कहा कि शहरों के साथ गांव और कस्बों में समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद लोगों को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। संगठन के माध्यम से उनके उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे, जिससे वैश्य समाज में जागरूकता और एकजुटता बढ़े।
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि अशोक भारतीय और प्रदीप गुप्ता के मनोनयन से संगठन को नई मजबूती मिली है। दोनों पदाधिकारियों की कर्मठता और कार्यशैली से वैश्य समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदायूं में वैश्य समाज का भव्य एवं विशाल सम्मेलन आयोजित कर समाज के लोगों को एक मंच पर संगठित किया जाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर वैश्य समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्रमुख उद्योगपति विमल कृष्ण अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, अनुपम गुप्ता, प्रतीश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, हरि अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विनय गुप्ता, अंकुर गुप्ता, गोपाल कृष्ण गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अमित वैश्य, सर्वेश गुप्ता, संजय रस्तोगी, पराग साहू, अमित वार्ष्णेय, सलिल वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights