बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने आज मंगलवार को कछला-शाहबाद हाइवे पर गिरधरपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को ढाई किलोग्राम अफीम के डोडा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल डीके गुप्ता ने बताया कि बीती सोमवार की रात पुलिस बिसौली रोड पर स्थित गिरधरपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि गांव गिरधरपुर निवासी चन्दन लाल पुत्र रामलाल अफीम डोडा चूरा लेकर कई बेचने के लिए जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चंदन के पास से पुलिस करीब ढाई किलोग्राम अफीम का डोडा बरामद किया। साथ ही आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि बदायूँ में कई जगह अफीम की खेती होती है। जिसका डोडा चूरा हम लोग सस्ते दामों पर यहां के आसपास के क्षेत्रों से चोरी छिपे खरीद लेते है और अच्छे दामों में बरेली में बेच देते हैं। आज भी वह इसे बरेली बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस उन लोगों को भी तलाश कर रही है। जो क्षेत्र में लंबे समय इसके धंधे में लगे हुए है।