मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला समेत दो लोगों की मौत
गोरखपुर। मगहर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो...
गोरखपुर। मगहर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो...
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार के जनसंख्या नियंत्रण बिल पर चर्चा के बीच संसद के मानसून सत्र में भी पूरे देश के...
बदायूं । बदायूं क्लब में आज हिंदी साहित्य भारती की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें संगठन की स्थापना और विकास...
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में कब्रस्तान के निकट आज खाना पकाते हुए एक घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। सिलेंडर के आग पकड़ते ही परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे घर के बाहर नाली में फेंक दिया। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बाद में पहुंची पुलिस ने सिलेंडर की आग को बुझाकर शांत कराया। मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला संख्या आठ निवासी राशिद अल्वी के घर पर आज रविवार की दोपहर गैस के चूल्हे पर घर की महिलाएं खाना पा रही थी। अचानक से गैस सिलेंडर के ऊपर आग लग गई। जिसने धीरे-धीरे भंयकर रुप धारण कर लिया। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। घर के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर आग पर वह काबू नहीं पा सके। जिसके बाद सिलेंडर को घर के बाहर नाली में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलते हुए सिलेंडर की आग को बुझाकर शांत किया। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा।
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज के तत्वावधान में यज्ञ मंदिर में विशेष यज्ञ आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने अथर्ववेद के मंत्रों से यज्ञ करते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि निश्चित ही संसाधनों का अतिक्रमण है। जनसंख्या वृद्धि अवसरों को खा जाती है। बेरोजगारी से लेकर भ्रष्टाचार तक जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम हैं। हमें इस पर शीघ्र गंभीरता से विचार करना होगा और चीन, जापान की तर्ज पर कानून बनाने होंगे। प्रज्ञा आर्य, मास्टर साहबसिंह ने भजन सुनाए। तृप्ति आर्य, मोना आर्य, ईशा आर्य, अंजली आर्य ने वेद पाठ किया। इसके पश्चात राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा के केंद्रीय राज्यमंत्री बनने पर खुशी मनाई और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया। इस मौके पर अनिल कुमार उपाध्याय, पंकज कुमार, पंजाब सिंह, दिनेश कुमार, दीपक कश्यप, विचित्रपाल सिंह, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
कई दिनों से टूटी पड़ी है बिजली की जर्जर लाइन बिल्सीनगर के मोहल्ला संख्या चार की दलित बस्ती में जर्जर होकर टूटी पड़ी हाईटेंशन के तार न जोड़े जाने से गुस्साए लोगों ने आज रविवार को सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन किया और शीघ्र तार जुड़वाने की मांग की। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि कई दिनों से उनके मोहल्ले में हाईटेंशन के तार टूटे पड़े हुए हैं। जिसकी बजह से यहां हर समय कोई ने कोई अप्रिय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आज इसी लाइन की चपेट में एक भैंस आ गई। गनीमत यह रही कि उस समय नगर की बिजली आपूर्ति बंद थी। यदि बिजली आपूर्ति आ रही होती तो भैंस करंट लगने से मर सकती थी। मोहल्ले वालों का कहना है इस संबंध में उन्होने कई बार बिजलीघर के अधिकारियों को अवगत कराया है। मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। टूटी पड़ी लाइन के कारण यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसी को लेकर मोहल्ले के यामीन, अशोक कुमार, वाजिद हुसैन, अनीश अहमद, आले हसन, जफरुद्दीन अली, राजेश कुमार, चंद्रकेश, वसीम अहमद, शमशाद हुसैन आदि ने सड़कों पर आकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र लाइन जोड़े जाने की मांग की। इधर जई धर्मात्मा सिंह ने बताया कि उक्त मामले की मौके पर कर्मचारियों को भेजकर जांच कराई जा रही है। उसके बाद लाइन को ठीक कराया जाएगा।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश की नई जनसंख्या नीति के मसौदे का विमोचन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री...
सहसवान - उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को खोलने के आदेश दिए...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी के बाद योगी सरकार ने कुछ और ढील का ऐलान किया है....
मुजरिया। थाना मुजरिया पुलिस की ओर थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहसवान ने क्षेत्र के दो ग्रामों वितरोई तथा सिकन्दराबाद मे अपराधीक...