मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में 14 फरवरी को डाले जायेंगे वोट , मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी

February 13, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में कल जनपद में मतदान किया जाएगा। इसको लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गयी है और बूथों पर पहुंचने लगी है। चुनाव पार्टियों के साथ फोर्स बल रवाना होना शुरू हो गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार को विधानसभा चुनाव को लेकर शहर के मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन और एसएसपी डॉ ओपी सिंह गौतम के निर्देशन में मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना का कार्य शुरू हो चुका है। सोमवार 14 फरवरी को जिले में 1734 मतदान केंद्र और 2734 मतदेय स्थल पर मतदान किया जाएगा।

जिले में कल 23 लाख 85हजार 897 मतदाता मतदान करेंगे इसको लेकर आज पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों और बूथों पर पहुंचना शुरू हो गई है। सुबह 8:00 बजे से मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को ब्रीफिंग के साथ पुलिस और प्रशासन के अफसर वाहनों के व्यवस्था में रवाना की जा रही है। पुलिस लाइन मैदान और इस्लामिया कॉलेज से पुलिस फोर्स वाहनों पर बिठाकर भेजी जा रही है वही मंडी समिति में पोलिंग पार्टी रवानगी को लेकर बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी पहुंच गए हैं जिसकी वजह से भीड़-भाड़ का माहौल भी बन गया है। कोई बच्चे को लेकर ड्यूटी करने पहुंचा है तो कोई गंभीर स्थिति में भी पहुंचा है और छुट्टी की गुहार लगा रहा है मगर प्रशासन सख्ती के साथ चुनाव में कोई लापरवाही बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है और चुनाव कराने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को भेज रहा है। यहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य और एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार सहित अफसर लगे हुए हैं।

https://youtu.be/IdcJY6-F0cA

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights