मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी में दूसरे चरण के लिए आज थमा चुनाव प्रचार का शोर, 14 फरवरी को होगा मतदान

February 12, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थम जाएगा। दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर 586 प्रत्याशी मैदान में है। दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी के 9  जिलों में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर मतदान होना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दूसरे चरण में जिन इलाके की सीटों पर चुनाव है, उन पर मुस्लिम वोटर काफी माने जाते हैं। यहां जाट और मुस्लिम वोटों के साथ-साथ कुर्मी और लोध वोटर निर्णायक भूमिका में है तो सैनी-मौर्य और दलित वोटर किंगमेकर की भूमिका में है। सपा का यह पुराना गढ़ रहा है। बीजेपी के लिए दूसरा चरण का सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

इन सीटों पर मुस्लिम और दलित आबादी को देखते हुए पहले चरण की तुलना में यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण है। 25 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करते हैं, जबकि 20 सीटों पर दलित मतदाताओं की संख्या लगभग 20 प्रतिशत से ज्यादा है। 

2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद इन सीटों में समाजवादी पार्टी को 27 सीटों पर जीत मिली। जबकि बीजेपी को 13 पर और बीएसपी को 11 सीटों पर जीत मिली। वही 2012 के विधानसभा चुनाव में भी सपा को 27 सीट पर जीत मिली थी, जबकि बीजेपी को 8 सीटें ही मिली थीं। 

दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग 

बेहट, नकुड, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहारन, गंगोहा, नजीबाबाद, , नगीना, बढ़ापुर, धामपुर, नेहटौर, बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, , कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुदरकी, बिलारी, चंदौसी, असमौली, संभल, स्वार, चमरउवा, बिलासपुर, रामपुर, मिलक, धनौरा, नौगावां सादाता, अमरोहा,हसनपूर, गुन्नौर, बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखूपुर, दातागंज, बहेडी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथरीचैन, बरेली, बरेली कैट, आंवला, कटरा, शाहजहांपुर, जलालाबाद, तिलहर, पवायां, ददरौली।

https://youtu.be/lz-rmum2–E

https://youtu.be/mrMrE1LwCmA
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights