बदायूं।डी .पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों तथा डी पी विद्यापीठ धनारी के एन सी सी विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर रैली द्वारा लोगों को जाग्रत किया गया। डायरेक्टर डॉ एम के सोलंकी,डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान की प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी,डी पी विद्यापीठ धनारी के प्रधानाचार्य श्री राजावत , चीफ प्राक्टर व एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश राघव , सहयोगी प्रवक्ता दिव्यांश सक्सेना, सत्यपाल यादव, नितिन माहेश्वरी, भूपेन्द्र गुप्ता तथा धनारी विद्यापीठ का शिक्षक स्टाफ प्राचार्य – नगेन्द्र सिंह राजावत शिक्षक- अरुण यादव,मोहित मित्तल, फूल सिंह, अनिल, निधि यादव,अनीता शर्मा, शिवांगी तथा फिरदोस खान सहित मतदाता जागरूकता रैली का प्रारंभ प्रमोद इण्टर कॉलेज से होती हुई बाजार ,बिल्सनगंज से तहसील , डार्लिंग रोड होती हुई डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान वापस पहुंची। नारों में प्रमुख रूप से रहे-” बहू बोले घूंघट की ओट ,आइ बिल वोट। सारे काम छोड़ दो, पहले जाकर वोट दो।अम्मा चच्चा भूल न जाना, वोट डालने जरूर जाना।” छात्रों में शाहनवाज,गौरव सत्यपाल,इमरत , फुरकान, नदीम , जयराम साहू, गोपीचन्द्र, हैदर,एन सी सी सीनियर कैडेट मास्टर अभिषेक यादव ,कैडेट ओम, मनी, रोहित ,हर्षित, मोहित, उमेश, कुलदीप ,मोहित, गजेंद्र,गुड्डू, राहुल, विपिन तथा जूनियर विंग में चित्रा, अनुष्का,मुमताज आदि ने सदवाक्यों के द्वारा जागरुक किया।