States

उझानी में ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, किशोरी की मौत,दूसरे की हालत गंभीर

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाई बहन को जोरदार टक्कर...

सोशल मीडिया पर समर्थकों की गतिविधियों पर भी रहे नज़र

बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र 115 बदायूँ, 116 शेखूपुर एवं 117 दातागंज के व्यय प्रेक्षक संतोष...

बसपा के स्टार प्रचारक डॉ लाखन सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा में शामिल बसपा को एक और बड़ा झटका

बदायूं। जनपद में 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के स्टार प्रचारक रहे एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ लाखन सिंह ने...

आपके स्वागत को आशीर्वाद समझता हूं :बीएल वर्मा

आपके स्वागत को आशीर्वाद समझता हूं। बीएल वर्माशैलेश पाठक के ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के द्वारा आयोजित प्रबुद्ध संवाद में बोले...

मदर एथीना स्कूल में ‘ताय-क्वान-डो’ का ऑनलाइन प्रशिक्षण

बदायूं।मदर एथीना स्कूल में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन युद्ध स्तर पर जारी है जिसमें कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सह-शैक्षणिक...

कुर्मी समाज भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता के समर्थन में हुआ एकजुट दिया समर्थन

बदायूं।आज प्रीतविहार कॉलोनी में टिंकू राठौर एवं सचिन पटेल के नेतृत्व में कुर्मी समाज एवं युवा मंच संगठन के द्वारा...

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लटकाया

पति समेत पांच के खिलाफ हुई दहेज हत्या की रिपोर्टबिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिन्ना में आज सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पंहुच गए। जिसमें मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका के भाई एवं उघैती थाना क्षेत्र के गांव नागरपुखरा निवासी अमरीश पुत्र जगदीश ने पुलिस को बताया कि उन्होने अपनी बहन नीतू की शादी दो जून 2020 को बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कटिन्ना निवासी शिवसिंह पुत्र अमरसिह के साथ हिन्दू रीति रिवाज से की थी। अपनी हैसियत के हिसाब से मोटर साइकिल सोने की लर एवं 50 हजार नगद दिया था। जिससे शिवसिंह और उनके परिवार के लोग खुश नहीं थे और वह उनकी बहन नीतू से आये दिन दहेज मे चार पहिया की गाड़ी की मांग करते थे। यह बात नीतू ने उन्हे और अपनी मां व मेरे ताऊ परमेश्वरी को बतायी थी। लेकिन हम लोग शिवसिह और उनके परिवार के लोगों की मांग नहीं कर पाये। दहेज की माग न करने के मेरी बहन नीतू को आज सोमवार को शिव सिंह (पति), अमरसिह (ससुर) अजय (जेठ) लक्ष्मी (जिठानी) कल्लो (सास) ने उनकी बहन को मार फांसी लगाकर पंखे पर टांग दिया है। जिससे उनकी बहन की मृत्यु हो गयी है। मुझे फोन पर सूचना मिली। सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।

बालाजी मंदिर पर कीर्तन के साथ वितरित हुआ प्रसाद

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री नव दुर्गा मंदिर के तत्वावधान में उपलक्ष्य में निकलने वाले कीर्तन मंडल ने आज सोमवार की सुबह नगर के खैरी रोड स्थित बालाजी मंदिर पर कीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें बाबा के भक्त जमकर झूमे। बाद में यहां प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर गोविन्द देवल ,निशान्त देवल, ललतेश शर्मा, श्याम शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अभिषेक देवल, रितिक देवल, कुलदीप माथुर बंटी, ऋषभ देवल, आशु शर्मा, राजू कोहली, प्रमोद कुमार पाल आदि का विशेष सहयोग रहा। 

भागवत  कथा के चौथे दिन राम जन्म की कथा को सुनाया

बिल्सी।तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रही श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक ममता शाक्य ने भगवान राम के जन्म की कथा को सुनाया। उन्होने कहा कि गुरु वशिष्ठ अपने आश्रम में ध्यान मुद्रा में बैठे हैं। इसी बीच राजा दशरथ का प्रवेश होता है। गुरुदेव उनसे आगमन का कारण पूछते हैं। इस पर राजा दशरथ कहते हैं गुरुदेव मेरा चौथापन आ गया है। मगर अब तक कोई संतान नहीं है। इस पर गुरुदेव उन्हें संतानोत्पत्ति के लिए यज्ञ कराने का निर्देश देते हैं। यज्ञ सफल होने पर अग्निदेव प्रकट होते हैं और द्रव्य देकर राजा दशरथ से कहते हैं कि इसे अपनी रानियों को दे दीजिए, इसका सेवन करने से संतान अवश्य होगी। अगले दृश्य में दशरथ महल के अंत:पुर का भव्य दर्शन होता है। राजा दशरथ के द्रव्य देने के बाद रानियां उन्हें ग्रहण करती हैं। भगवान विष्णु प्रकट होते हैं और कौशल्या हतप्रभ सी उनके दर्शन करती हैं। माता कौशल्या कहती हैं हे तात आप यह विराट रूप त्याग कर अत्यंत प्रिय बाललीला कीजिये। विष्णु जी अंतर्ध्यान होते हैं। फिर बच्चों के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं और खुशी का संगीत बजने लगता है। रामजन्म के समाचार से राजा दशरथ सहित संपूर्ण अयोध्या में खुशी छा जाती है। तीनों रानियों को चार पुत्र होते है। जिसके बाद चारों भाइयों का नामकरण संस्कार किया जाता है। इस मौके पर रामप्रकाश सिंह ठाकुर, कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल, संजीव, नेम कुमार ,मुन्नालाल, लीलाधर, यशपाल, सुमित शर्मा, नैना देवी, कोमल, प्रियांशी देवी, निकिता, अंशू देवी, शप्पी देवी, ज्योति रानी आदि मौजूद रही।

अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन के नाम हुआ विश्व रिकॉर्ड

(भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया) गाजियाबाद । गाजियाबाद अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन...

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights