बदायूं। भगवान परशुराम इंटर कालेज नेकपुर में चल रही श्री राम कथा महोत्सव के नौवें दिन यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। कथावाचक रवि महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम ने पवित्र आचरण और मर्यादित जीवन की सीख दी। उन्होंने राम भरत संवाद, जटायु मिलन, रावण जटायु युद्ध, हनुमान मिलन, सुग्रीव राम मित्रता, बालि वध, लंका दहन आदि प्रसंगों को सुनाया उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया और विभीषण को लंका का राजा बनाया। विभीषण प्रभु श्री राम की शरण में आ गए। प्रभु श्री राम, माता सीता, हनुमान, विभीषण, सुग्रीव, नल-नील, जामवंत, निषाद आदि पर देवताओं ने पुष्प वर्षा की। अयोध्या पहुंचने पर नगर वासियों ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाए। प्रभु श्री राम का राजतिलक हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ श्री राम कथा महोत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर रामबहादुर पांडेय, मुकेश वर्मा, अर्चना गुप्ता, दीपमाला गोयल, ग्रीश पाल, वीरेन्द्र धींगरा, पंकज शर्मा, कुसुम सक्सेना, पवन शंखधार, निवेदिता शंखधार, एनसी मिश्रा, केएल गुप्ता, संजू साहू, विजय शंखधार, अंकुश, राम कुमार, अवनेश सक्सेना, विजय, उत्पल, अनिल, नरेश, हरिओम वर्मा, आदर्श, आशुतोष, दुर्गेश गुप्ता, दिलीप आदि मौजूद रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरण और भंडारा हुआ।