उझानी में ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, किशोरी की मौत,दूसरे की हालत गंभीर

d8254fd1-0ae6-416b-abd7-58eb8cd122d4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी किशोरी की मौत हो गई वहीं बाइक चला रहा फुफेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मंगलवार की दोपहर चार बजे के सर्मप थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम मल्लामई निवासी किशन लाल की बारह बर्षीय बेटी काजल अपने फुफेरे भाई गौतम पुत्र प्रेमपाल के साथ जिला कासगंज के ग्राम कम्मुर से बाइक द्धारा अपने गांव आ रही थी वह जैसे ही उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया बाकर पुर के समीप पहुंचे तभी कादरचौक से उझानी आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार काजल व उसका फुफेरा भाई गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस व पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस द्धारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने काजल को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल गौतम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है वहीं चालक ग्यासुद्दीन को हिरासत में ले लिया है वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights