बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बरेली के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में बदायूँ रोड स्थित अनुपम नगर में ऐवीकेएम मुख्यालय पर होली मिलन समारोह एवं नव संवत्सर 2083 के स्वागत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक माहौल में रंग जमाया। नव दुर्गा के तृतीय दिवस माँ चंद्रघंटा के पूजन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई और पूरे परिसर में उल्लास का माहौल देखने को मिला। समारोह में उपस्थित लोगों ने म्यूजिक की धुन पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वीरेंद्र रायजादा, सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, सुधीर महान, संतोष सक्सेना, सुनील सक्सेना, माया सक्सेना, मीरा मोहन, मंजू लता, प्रीति सक्सेना, अतुल सक्सेना, अमित आनंद, अक्षय बिसारिया, अभिषेक सक्सेना, मनोहर लाल, अंश सक्सेना, श्वेतांक सक्सेना, रश्मि सक्सेना, रजनी सक्सेना, शालिनी सक्सेना, शिवाजी सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह की समाप्ति की घोषणा की।