लालकुआँ-राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ी, अप्रैल में 4 अतिरिक्त फेरे,उझानी स्टॉपेज

Screenshot 2026-03-21 200256
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05045/05046 लालकुआँ-राजकोट-लालकुआँ साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि में विस्तार कर दिया है। यह ट्रेन अब लालकुआँ से 5 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक रविवार तथा राजकोट से 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 4 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
लालकुआँ से राजकोट का समय-सारिणी
05045 लालकुआँ-राजकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को लालकुआँ से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
राजकोट से वापसी का समय-सारिणी
वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआँ विशेष गाड़ी 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को रात 10:30 बजे राजकोट से रवाना होगी। यह ट्रेन वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, मेहसाणा, जोधपुर, जयपुर, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली होते हुए तीसरे दिन सुबह 5:15 बजे लालकुआँ पहुंचेगी।
20 कोच के साथ चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसएलआरडी के 2, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights