ईद पर आरएसी ने बांटे ख़ुशियों के पैकेट

WhatsApp Image 2026-03-21 at 6.37.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली।ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी और आरएसी ट्रस्ट ने ईद-उल-फित्र के मुबारक मौक़े पर ज़रूरतमंदों को ख़ुशियों का तोहफ़ा दिया। सिवाइयां आदि के पैकेट लेकर आरएसी की टीम ज़रूरतमंदों के घर पहुंची तो तोहफ़ा पाने वालों के चेहरे खिल उठे। उधर, नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मरकज़ी मस्जिद बीबी जी में सुबह 10 बजे ईद की नमाज़ अदा की और सारी दुनिया में अमन-चैन की दुआ की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रमज़ान के पूरे महीने अस्पतालों और बस स्टैंड जैसी जगहों पर आरएसी फ्री सहरी सर्विस के बाद हज़रत अदनान रज़ा क़ादरी ने ईद के मौक़े पर सिवाइयां, शकर, घी, आटा, चावल, आलू, छोले, इलायची वग़ैरह के पैकेट तैयार कराए, जिन्हें आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” पहुंचे ज़रूरतमंदों को तक़सीम किया गया। इसके अलावा आरएसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ईद का तोहफ़ा लेकर अलग-अलग इलाक़ों को रवाना हुए। उनके पहुंचने पर ज़रूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और ईद की ख़ुशियां दोबाला हो गईं। आरएसी टीम ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और हज़रत अदनान मियाँ की तरफ़ से तोहफ़ा पेश किया।
उधर, मरकज़ी मस्जिद बीबी जी में ईद की नमाज़ अदा करने के बाद हज़रत अदनान मियाँ ने शहर से लेकर सूबे, मुल्क और पूरी दुनिया में अमन-चैन क़ायम होने की दुआ की। उन्होंने बरेली से लेकर ग़ाज़ा और सारी दुनिया के परेशानहाल लोगों को याद करते हुए कामयाबी और तरक़्क़ी की दुआ फरमाई। नमाज़ के बाद “बैतुर्रज़ा” पर ईद की मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। नबीरा-ए-आला हज़रत ने ईद की सिवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया और सभी को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर हाफिज इमरान रज़ा,हनीफ अजहरी,सईद सिब्तेनी,मोहम्मद जुनैद,इब्ने हसन,अब्दुल मोइद रज़ा,इमरान वारसी, अतहर हुसैन,मोहम्मद अहमद, फुरकान रज़ा, अफजल रज़ा,मोहम्मद हसन,आदिल रज़ा,फ़राज़ हुसैन,मोहम्मद नफीस,गौस मोहम्मद,अजीज रज़ा,सलमान रज़ा,मोहसिन रज़ा,आसिफ रज़ा,शादाब रज़ा,सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights