sharad kumar

भागवत  कथा के चौथे दिन राम जन्म की कथा को सुनाया

बिल्सी।तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रही श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक ममता शाक्य ने भगवान राम के जन्म की कथा को सुनाया। उन्होने कहा कि गुरु वशिष्ठ अपने आश्रम में ध्यान मुद्रा में बैठे हैं। इसी बीच राजा दशरथ का प्रवेश होता है। गुरुदेव उनसे आगमन का कारण पूछते हैं। इस पर राजा दशरथ कहते हैं गुरुदेव मेरा चौथापन आ गया है। मगर अब तक कोई संतान नहीं है। इस पर गुरुदेव उन्हें संतानोत्पत्ति के लिए यज्ञ कराने का निर्देश देते हैं। यज्ञ सफल होने पर अग्निदेव प्रकट होते हैं और द्रव्य देकर राजा दशरथ से कहते हैं कि इसे अपनी रानियों को दे दीजिए, इसका सेवन करने से संतान अवश्य होगी। अगले दृश्य में दशरथ महल के अंत:पुर का भव्य दर्शन होता है। राजा दशरथ के द्रव्य देने के बाद रानियां उन्हें ग्रहण करती हैं। भगवान विष्णु प्रकट होते हैं और कौशल्या हतप्रभ सी उनके दर्शन करती हैं। माता कौशल्या कहती हैं हे तात आप यह विराट रूप त्याग कर अत्यंत प्रिय बाललीला कीजिये। विष्णु जी अंतर्ध्यान होते हैं। फिर बच्चों के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं और खुशी का संगीत बजने लगता है। रामजन्म के समाचार से राजा दशरथ सहित संपूर्ण अयोध्या में खुशी छा जाती है। तीनों रानियों को चार पुत्र होते है। जिसके बाद चारों भाइयों का नामकरण संस्कार किया जाता है। इस मौके पर रामप्रकाश सिंह ठाकुर, कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल, संजीव, नेम कुमार ,मुन्नालाल, लीलाधर, यशपाल, सुमित शर्मा, नैना देवी, कोमल, प्रियांशी देवी, निकिता, अंशू देवी, शप्पी देवी, ज्योति रानी आदि मौजूद रही।

अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन के नाम हुआ विश्व रिकॉर्ड

(भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया) गाजियाबाद । गाजियाबाद अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन...

बदायूँ क्लब में छात्राओं ने रंगोली-मेहंदी के जरिए मतदान की अलख जगाई

दूसरे दिन भी जारी रहा हस्ताक्षर अभियान, छात्राओं ने आसपास व परिवार के मतदाताओं को जागरूक करने का किया संकल्प।...

डीपी यादव चुनाव नहीं लड़ेंगे,बेटे कुनाल को उत्तराधिकारी बना कर चुनाव मैदान में उतारा

सहसवान में दो युवा उत्तराधिकारियों के बीच कांटे की टक्करडीपी यादव और उनकी पत्नी उमलेश यादव ने नाम वापस लियाडीपी...

14 फरवरी को सभी करें मतदान

बदायूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवाओं...

सोशल मीडिया पर रखी जाए पैनी नज़र : चुनाव प्रेक्षक

बदायूं। 113 विधानसभा क्षेत्र सहसवान के चुनाव प्रेक्षक मुरलीधर मलिक ने चुनाव व्यय लेखा की नोडल अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन)...

मदर एथीना स्कूल में ‘कुकिंग’ की ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन

बदायूं।मदर एथीना स्कूल में कोविड-19 के कारण ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन यथावत किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज...

प्रेक्षक ने वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बदायूं।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए 115- बदायूं  विधानसभा हेतु नामित सामान्य पर्यवेक्षक/प्रेक्षक कौशिक...

स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को वोट डालने हेतु किया गया जागरूक

बदायूं।मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ ऋषिराज द्वारा श्री कृष्ण इण्टर कालेज बदायूँ में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) बदायूँ की स्वयं...

डीएम, एसएसपी ने की शराब की दुकानों पर छापेमारी

बदायूं।जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों की टीम...

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights