बरेली। श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल (जीआरएम), डोहरा रोड परिसर में विद्यार्थियों के लिए वृहद योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक एकाग्रता और श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।योग सत्र में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और भस्त्रिका प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, पद्मासन, वज्रासन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन और शवासन का क्रमबद्ध अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन के स्वास्थ्य लाभ और सही विधि की जानकारी भी दी।प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने कहा कि नियमित एवं वैज्ञानिक योगाभ्यास से विद्यार्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ तन और शांत मन का प्रभावी माध्यम हैयोग सत्र को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक विकास शर्मा, योगेन्द्र सिंह नेगी, खुशबू गंगवार, दामिनी भट्ट एवं शिवी पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।