मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली को मिले नए निदेशक

June 28, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली में शनिवार को आयोजित गरिमामय समारोह में डॉ. सौदामिनी अग्रवाल एवं आर्यमन अग्रवाल ने विद्यालय के निदेशक पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दोनों नवनियुक्त निदेशकों का भव्य स्वागत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों निदेशकों का अभिनंदन किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
समारोह के दौरान डॉ. सौदामिनी अग्रवाल एवं आर्यमन अग्रवाल ने नियुक्ति-पत्र पर हस्ताक्षर कर निदेशक पद का दायित्व संभाला। उन्होंने विद्यालय की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती चंदना अग्रवाल ने दोनों नवनियुक्त निदेशकों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, नवाचार और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।
समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। विद्यालय परिवार ने नई शुरुआत का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि डॉ. सौदामिनी अग्रवाल एवं आर्यमन अग्रवाल के मार्गदर्शन में माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights