मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बदायूँ में 2 से 4 जुलाई तक 15 केंद्रों पर होगी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 28,198 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

June 28, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी तथा परीक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 28,198 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक पांच पालियों में किया जाएगा। इनमें प्रथम तीन पालियां उच्च प्राथमिक स्तर तथा अंतिम दो पालियां प्राथमिक स्तर की होंगी। प्रथम दो पालियों में 5,639-5,639 तथा अंतिम तीन पालियों में 5,640-5,640 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।प्रथम पाली का समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तथा द्वितीय पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 7:15 से 8:45 बजे तथा द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 12:15 से 1:45 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं काला डॉट पेन ही मान्य रहेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की वस्तु परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
बैठक में अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रैन बसेरा की व्यवस्था, प्रत्येक केंद्र पर प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराने तथा रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों की दूरी एवं निर्धारित किराया दर्शाने वाले बैनर लगाने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।ख्य चिकित्सा अधिकारी, एआरएम रोडवेज, स्टेशन मास्टर रेलवे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को आवागमन, भोजन एवं चिकित्सा संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वहीं, नोडल अधिकारी (पुलिस) के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी पुलिस एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी के धार्मिक चिन्ह या प्रतीकों को न उतरवाया जाए, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अभ्यर्थियों की सघन एवं प्रभावी तलाशी अनिवार्य रूप से ली जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights