बदायूँ। उझानी ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 311, ग्राम दूदेनगर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 135 वी मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना।कार्यक्रम में बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन का श्रवण किया।इस अवसर पर विधायक शाक्य ने कहा, “‘मन की बात’ अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं रहा। यह 140 करोड़ देशवासियों से प्रधानमंत्री के सीधे संवाद और संवेदनात्मक जुड़ाव का माध्यम बन चुका है। मोदी जी के प्रेरणादायक विचार प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु प्रेरित करते हैं।”उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उठाए गए विषय समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं और सकारात्मक बदलाव लाते हैं।कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया।