स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को वोट डालने हेतु किया गया जागरूक

JED_4452
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ ऋषिराज द्वारा श्री कृष्ण इण्टर कालेज बदायूँ में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) बदायूँ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 14 फरवरी 2022 को जनपद में होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदान के महापर्व पर स्वयं तथा प्रत्येक महिला द्वारा कम से कम 5 अन्य व्यक्तियों से मतदान कराने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही मतदान मेरा अधिकार को चरितार्थ करने हेतु संकल्प लिया गया। इसी के क्रम में एक अन्य कार्यक्रम अशर्फी देवी कन्या इण्टर कालेज उझानी में भी किया गया, जिसमें परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा महिलाओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में देवेश कुमार सिंह परियोजना अधिकारी डूडा, प्रहलाद सिंह, विल्सन, अरूण कुमार झा, सुपरवाईजर सुग्रीव, ए.एल.एफ. उझानी की अध्यक्ष पूनम, ए.एल.एफ. बदायूँ की अध्यक्ष सीमा खान, सी.आर.पी. सरिता एवं अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights