बरेली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा बरेली द्वारा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्व डॉ राम उजागिर पांडेय का श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। सभी फार्मासिस्टो ने फोटो के पुष्प अर्पित किए। आज के ही दिन 6 जुलाई 2003 में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एशोसिएशन जनपद शाखा बरेली के जिलाध्यक्ष, डॉ जनार्दन गंगवार,जिला मंत्री हरीश चंद सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष,डॉ बी सी यादव,चीफ फार्मासिस्ट,एस आर चौधरी,समीर खान,नूर जहांन,दिवाकर शारस्वत, मनोज कुमार,अमीत शर्मा,अरुण कुमार,अंकित यादव सहित प्रशिक्षु फार्मासिस्टों ने भाग लिया।