मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा’ कार्यक्रम आयोजितकुलपति प्रो. केपी सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प

August 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के एमबीए विभाग के सभागार में रविवार को केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत ‘नशा मुक्त युवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव महेंद्र सिंह ने अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को नशा विरोधी शपथ दिलाकर किया। सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और नशे की प्रवृत्ति को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने तथा विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने छात्रों से जीवन में सकारात्मक सोच अपनाकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
शपथ ग्रहण के बाद सभी ने दिल्ली से प्रसारित ‘नशा मुक्त युवा’ राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को भी सुना गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव, प्रो. एस.के. पांडे, प्रो. विनय रिशिवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ. राजीव कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights