पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ बगरैन मंडल में हुआ पावन कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-08-02 at 4.45.53 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र माटी से युक्त कलश वंदन यात्रा रविवार को जनपद बदायूँ के बगरैन मंडल में पहुँची।इसी क्रम में बगरैन मंडल में पहुँची पावन कलश वंदन यात्रा का पूर्व विधायक कुशाग्र सागर तथा श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। मंदिरों एवं आस्था स्थलों पर श्रद्धापूर्वक कलश वंदन कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज को नमन किया गया। कलश वंदन यात्रा मंदिरों के साथ-साथ दलित बस्तियों में ग्राम पेपल, भरतपुर में पहुँचकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के विचारों और उनके समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। बगरैन मंडल में यात्रा प्राचीन शिव मंदिर करैंगी में प्रातः 10:00 बजे पहुँची। इसके पश्चात प्राचीन ठाकुर जी मंदिर मुड़िया सतासी में 11:30 बजे, प्राचीन शिव मंदिर बगरैन में दोपहर 1:00 बजे, प्राचीन शिव मंदिर पेपल में 2:30 बजे तथा वटके शरणनाथ प्राचीन मंदिर पेपल में शाम 4:00 बजे पहुँची। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजन एवं स्वागत किया।पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, मानव कल्याण और समानता का प्रेरणास्रोत है। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। आगे कहा 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान संत रविदास महाराज जी के विचारों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए एक समरस, सशक्त और एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका संदेश था कि सभी मनुष्य समान हैं और समाज का विकास तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और अवसर मिले।जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी महान संत, समाज सुधारक और मानव कल्याण के अग्रदूत थे। उन्होंने अपनी भक्ति और संदेशों के माध्यम से समाज में समानता, सद्भाव और आपसी प्रेम की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्य की पहचान उसके कर्मों से होती है, न कि किसी भेदभाव से।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, कुंवर शिवम प्रताप सिंह, राजीव सिंह, राजेश उपाध्याय, कल्लू प्रधान, महेश गुप्ता, रविदास लाल, निर्दोश श्रीमाली, विनय चौहान, संजय सिंह, अजय पाल सिंह, रामप्रताप दिवाकर, ब्रजेश शर्मा, निर्भय सिंह, सुदेश पाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights