मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लापता युवक का शव नहर में मिला, दोस्तो पर लगाया हत्या का आरोप

July 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव कंचननगर निवासी युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शुक्रवार को लापता हुआ था। शनिवार सुबह युवक का शव मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, पूरे मामले में पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी 20 वर्षीय वरुण पुत्र लल्ला सिंह परिवार का इकलौता था। वरुण की मां किरन ने बताया कि गांव के ही रहने वाले 2 दोस्त वरुण को बुलाकर ले गए थे। परिजनों का कहना है कि शराब पार्टी के बाद वरुण नहर में धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी देहात मुकेश चंद मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। परिजनों ने दोस्तों पर शक जताया है। लेकिन डूबने से भी मौत हो सकती है। दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। हत्या किस तरह से की गई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights