मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

शांतिकुंज पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव, दीपांशी बनीं हेड गर्ल

August 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दूरदर्शन केंद्र के सामने स्थित शांतिकुंज पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए छात्र नेतृत्व का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। नामांकन, नाम वापसी और अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद शुक्रवार को मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित किए गए।
हेड गर्ल पद के लिए हुए चुनाव में दीपांशी ने सर्वाधिक 208 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि मनीषा कश्यप 112 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं हाउस कैप्टन पद पर गुंजन पाल (64), रैना (58), काव्या (57) और राधिका (56) मत प्राप्त कर अपने-अपने हाउस की कप्तान चुनी गईं।प्रधानाचार्य राधिका चंद ने विजेताओं की घोषणा की। परिणाम आते ही छात्राओं में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विजेताओं को बैज और रिबन पहनाकर सम्मानित किया।इसके बाद प्रवक्ता अजय कुमार ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को अपने पद का निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जानकी विष्ट, बबिता, रेनू यादव, प्राची, इशिका, शुचि, साक्षी गोस्वामी, पुष्पांजलि, प्रियंका, आरती, रितिका, दीक्षा, पिंकी, अवधेश यादव, शिवांगी सक्सेना, रंजीत कुमार एवं अजय कुमार सहित विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights