बरेली । फतेहगंज पश्चिमी इन दिनों लोग आग उगलती गर्मी से बेहाल है हालात यह है कि सड़कों व मुख्य मार्केट में भी सन्नाटा नजर आ रहा है घर से बह ही इंसान निकल रहा जिसको जरूरी काम है लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है मई माह में इतनी भीषण गर्मी से दोपहर में सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। इस समय सूरज से आग बरस रही है। गर्म हवाओं ने लोगों को त्रस्त कर रखा है। गर्मी की वजह से आए दिन खेत खलिहानों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोग अपने मुंह को कपड़े से ढककर हाथों को ढककर निकल रहे हैं। बता दें मई में सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं से आम जनमानस का गर्मी में बुरा हाल है। ऐसे में किसानों और आम नागरिकों को इस मौसमी सावधानी बरतनी चाहिए जिसके लिए डॉक्टरों ने भी लोगों से लापरवाही न करने की सलाह दी है। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी और लपट फसलों के लिए लाभदायक है। खेतों की गुड़ाई के लिए गर्मी का मौसम अनुकूल होता है लेकिन किसानों को सावधानी बरतनी चाहिए। गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में किसानों को अपने खेतों के आसपास पानी का इंतजाम करके रखना चाहिए। इस समय हल्की सी चिंगारी भी विकराल रूप ले लेती है। गर्मी की वजह से बीमारियों ने लोगों को अपने घेरे में लेना शुरू कर दिया है। गर्मी से बेहाल मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नवजात शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गयास अहमद अंसारी व मशहूर यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर हारिस अंसारी ने बताया कि गर्मी की वजह से डायरिया लपट की वजह से बुखार व गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ रही है जिनमें दस्त, उल्टी, बुखार के मरीज शामिल हैं। इस भीषण गर्मी में आप लोग घर से शरीर को पूरी तरह ढक कर निकलें। लगातार पानी पीते रहें साथ ही बासी और देर का रखा हुआ खाना न खाए ठंडी चीजों का सेवन करते रहे। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इस समय शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।