“हार से सीखो, खुद को बेहतर बनाओ और मजबूती से वापसी करो” — सफलता का संदेश :- सुधांशु गुप्ता
उझानी। एस्सेल कल्चरल एंड स्पोर्ट्स वीक 2026 के अंतर्गत तीसरे दिन विद्यालय परिसर में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर रेस, कैटरपिलर रेस तथा इंग्लिश डिक्टेशन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 140 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के शारीरिक विकास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना तथा उनमें आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना रहा। यूकेजी से लेकर प्राइमरी एवं जूनियर वर्ग तक के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ प्रतिभाग किया।
यह आयोजन केवल जीत-हार तक सीमित नहीं था, बल्कि इसे सीखने और निखरने का मंच बनाया गया जहाँ बच्चे हार से सीखते हैं और फिर उसी सीख के साथ आगे बढ़कर खुद को बेहतर बनाते हैं। यही खेल की सच्ची भावना है हार से सीखो, खुद को बेहतर बनाओ और मजबूती से वापसी करो।
बालिका वर्ग के परिणाम
कक्षा यूकेजी
50 मीटर रेस
प्रथम अंशिका
द्वितीय नंदनी
तृतीय यशवी
इंग्लिश डिक्टेशन
तृतीय अंशिका
सांत्वना रिया कुशल
कक्षा 1 से 8
कैटरपिलर रेस
विजेता तमन्ना यादव, अनुष्का, आराध्या, दिव्यांशी
रनर अप अनन्या शर्मा, पलक, वर्तिका, मदीहा
बालक वर्ग के परिणाम
कक्षा यूकेजी
50 मीटर रेस
प्रथम मोहित
द्वितीय सत्यम
तृतीय अरनव
इंग्लिश डिक्टेशन
प्रथम तन्मय कुमार
द्वितीय धनिष्ठा वाष्र्णेय
सांत्वना कृष्णा यादव
कक्षा 1 से 8
50 मीटर रेस
प्रथम अनिरुद्ध, देवांश, दिव्यांशु गौतम, अक्षत राठौर, अवि यादव
द्वितीय रोहित यश, यशवीर, तनिष्क शर्मा, प्रभास
तृतीय अंश, सारांश, सक्षम कुमार, पार्थ चावड़ा, रूबल
100 मीटर रेस
प्रथम पंकज शर्मा, देवांश, पंकज, आदित्य वाष्र्णेय, हिमेश
द्वितीय अनिरुद्ध, आरव, गौतम, कुशाग्र यादव, लकी यादव
तृतीय सत्यम, ओम, यदुनेश, मुस्तफा, हरवंश यादव
200 मीटर रेस
प्रथम सुमित
द्वितीय आयुष वर्मा
तृतीय आयुष राठौर
कैटरपिलर रेस
विजेता प्रणय, रूबल, हिमेश, अंश वर्मा
रनर अप आयुष राठौर, दीपक, विनायक, पारस
सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पंकज शर्मा, सारांश, अनंत, असद, विराट, गौरव, अनंत सूर्याश, वंश शर्मा, प्रणव यादव आदि।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक जी ने छात्र-छात्राओं को उनकी कमजोरियों के विषय में मार्गदर्शन दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य श्री विमल सिंह, प्रतियोगिता संयोजकों एवं समस्त शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।













































































