राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय 21वा वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू
बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में 21 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन ध्वजारोहण, पिछले सत्र के चैम्पियन को मशाल देकर एवम मार्चपास्ट की सलामी ले कर मुख्य अतिथि बरेली मुरादाबाद मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ सुधीर कुमार चौहान ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने किया ने किया। पिछले सत्र के क्रीड़ा चैम्पियन शीलम और प्रतोष कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ हुकूम सिंह ने खेल की मर्यादा व अनुशासन की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि डॉ सुधीर कुमार चौहान ने कहा कि युवाओं को खेल की भावना से खेल खेलते हुए इसे अपने जीवनचर्या का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ होता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है जिसके द्वारा नूतन शोध एवं सृजन की संभावना प्रबल होती है।

विशिष्ट अतिथि अमित रिछारिया ने भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान को सरकार करने के लिए छात्र छात्राओं का आह्वान किया कि वे खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए कठिन परिश्रम करते रहें। मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि का स्वागत बैज, माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह से एवं शाल ओढ़ाकर कर प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ अनिल कुमार, डॉ सतीश सिंह यादव ने किया।
प्रथम दिवस संपन्न हुए छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शीलम को मिला। दूसरा स्थान सुहालिया खान को मिला एवं तीसरे स्थान पर मीरा बाई रही । छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान विपिन को मिला। दूसरे स्थान अजय यादव रहे एवं तीसरा स्थान आयुष शर्मा को मिला। 800 मीटर छात्रा वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में भी पहला स्थान शीलम को मिला। दूसरे स्थान पर पूजा यादव रही तथा तीसरा स्थान काजल को प्राप्त हुआ। छात्र वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में पहला स्थान विपिन , दूसरा स्थान मोहित एवं तीसरा स्थान अजय यादव को मिला। छात्र वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में अर्पित प्रथम विजेता बने। मोहित दूसरे स्थान पर रहे तथा पवन कुमार को तीसरा स्थान मिला। छात्रा वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में कुमारी उपासना प्रथम विजेता बनी। दूसरे स्थान पर तनुष्का चौहान रहीं तथा तीसरा स्थान कुमकुम चौधरी को प्राप्त हुआ । छात्र वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सत्यम सक्सेना रहे। दूसरा स्थान विकास यादव ने प्राप्त किया तथा तीसरे स्थान पर अर्पित रहे। छात्राओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान उपासना को मिला। दूसरे स्थान पर अंशिका यादव रही एवं तीसरा स्थान जोया अंसारी को प्राप्त हुआ। छात्रों की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान विपिन को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर अजय यादव रहे तथा तीसरा स्थान अंजिक्य को प्राप्त हुआ। छात्राओं की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी पहला स्थान शीलम को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर सुहालिया खान रही तो वहीं तीसरा स्थान काजल को मिला। छात्र वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में पहला स्थान मोहित को मिला वहीं दूसरे स्थान पर कुशाग्र सिंह रहे तथा तीसरा स्थान शिवम प्रताप सिंह ने प्राप्त किया। छात्राओं की लंबीकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान धनुष्का चौहान को मिला दूसरे स्थान पर कुमकुम चौधरी एवं तीसरे स्थान पर पूजा यादव रही।
मुख्य अतिथि ने पूर्व में हुए इंडोर गेम्स में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज के विजेता खिलाड़ियों को मेडल बनाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद में प्रतिभागिता से उज्जवल भविष्य बनाने का मार्ग प्रशस्त होता है।
निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ बबिता यादव, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ सारिका शर्मा, डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ रविन्द्र सिंह यादव, डॉ संजय कुमार,डॉ जुनैद आलम आदि ने किया। संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ प्रेमचंद चौधरी, डॉ पवन कुमार शर्मा, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा, योगिता यादव, शिवानी, शीतल, विपिन राणा, यश कुमार, उत्कर्ष कुमार, अंशुल कुमार, गौरव पाली, विशाल पाराशरी, अनम , लायबा, आदि ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ राहुल कुमार, डॉ छविराम, वीर बहादुर, बंटी लाल, शिवशंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।













































































