मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने आगरा के ताजमहल और लालकिला का शैक्षिक भ्रमण किया

WhatsApp Image 2026-02-18 at 5.34.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने आगरा के ताजमहल और लालकिला का शैक्षिक भ्रमण किया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने के उद्देश्य से मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों के लिए आगरा के ताजमहल तथा कक्षा-8 के विद्यार्थियों के लिए लालकिला का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सफेद संगमरमर से बनी इस भव्य इमारत ताजमहल तथा लाल बलुआ पत्थर से बने आगरा फोर्ट को देख विद्यार्थी मंत्रमुग्ध हो गए। शिक्षकों ने उन्हें इनके निर्माण और स्थापत्य कला के ऐतिहासिक महत्त्व की जानकारी दी। लालकिला (आगरा फोर्ट) लाल बलुआ पत्थर से बने इस विशाल किले में विद्यार्थियों ने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास और मुसम्मन बुर्ज जैसे ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने अपनी डायरियों में महत्त्वपूर्ण तथ्य नोट किए और इतिहास को जीवंत रूप में महसूस किया।


विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस सफल भ्रमण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपना संदेश साझा किया कि शिक्षा केवल कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभव द्वारा सीखने का अवसर प्रदान करना है। आगरा के इन ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाएगा, बल्कि उनमें अपनी विरासत के प्रति गौरव और संरक्षण की भावना भी जगाएगा। मुझे खुशी है कि हमारे विद्यार्थियों ने इस यात्रा का भरपूर आनंद लिया और बहुत कुछ नया सीखा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights