बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने लोगो की मदद से चोरी हुई मोटर साइकिल को बरामद कर लिया वादी रामचन्द्र पुत्र अनोखेलाल निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना शीशगढ़ की मोटर साईकिल नंबर UP25CM 4793 दिनांक 12 मई 2024 को घर के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गयी थी। उक्त मोटर साईकिल को रामचंद्र द्वारा तलाश किया गया तो दिनांक 17 मई को अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना शीशगढ़ उम्र 19 वर्ष द्वारा गांव जगत में ही मोटर साईकिल चलाते हुए पहचान कर अन्य लोगो की मदद से पकड़ लिया था। गिरफ्तारी के दौरान राज पुत्र रामचन्द्र थाना शीशगढ़ , उप निरीक्षक भूरे सिंह , रामचन्द्र पुत्र अनोखेलाल निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना शीशगढ़ उपस्थित थे।