बरेली। बदायूं रोड स्थित समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से संचालित वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्राधिकरण के सचिव ने किया। शिविर में जिला चिकित्सालय के डॉ. आशीष सिंह, डॉ. मयंक और निशांत तथा पीएलवी डॉ. ए.के. शर्मा ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई तथा कुल 118 संवासियों को आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों ने संतोष जताते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में वृद्धाश्रम की प्रबंधक कांता गंगवार, सोनू मिश्रा और रचना सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।