स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-02-18 at 5.45.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। कॉलेज के डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के स्काउट शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमें जिला स्काउट सचिव डॉ. अमीर सिंह ने स्काउट ध्वजारोहण स्काउट प्रार्थना के साथ किया इस अवसर प्रशिक्षुओं को शिविर से संबंधित जानकारियां देते हुए बताया कि स्काउट गाइड शिविर मात्र एक शिविर नहीं बल्कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा – भाव ,नेतृत्व की क्षमता एवं सहयोग की भावना का विकास करना है। इसके माध्यम से मिलकर कार्य करने की भावना जागृत होती है तथा विद्यार्थियों में समय का पालन करने,प्राथमिक उपचार तथा समाज सेवा करने की सीख मिलती है तथा प्रकृति के निकट रहकर प्रसन्नता पूर्ण जीवन जीना सीखते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके माध्यम से विद्यार्थियों में एक अच्छा नागरिक बनने की भावना का विकास होता है जिससे वे समाज को एक नई दिशा प्रदान करने में अपना योगदान देने के योग्य बनते हैं इसी क्रम में जिला स्काउट प्रतिनिधि श्री गौरव पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्काउट गाइड शिविर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की भावना विकसित होती है तथा विपरीत परिस्थितियों में सीमित साधनों के माध्यम से जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त होती है इसके पश्चात शिक्षक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रभात शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षुओं को बताया कि स्काउट गाइड शिविर विद्यार्थियों में स्नेह, सौहार्द एवं अनुशासन की भावना विकसित करने एवं उनके सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। शिविर में होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभाओं का उद्भव होता है जो उन्हें एक अच्छे व्यक्ति, समाजसेवी एवं अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान करतीं है। तत्पश्चात शिवर के प्रथम दिवस मे जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री करुण कुमार पांडे एवं गाइड प्रतिनिधि सुश्री खुशी श्रीवास्तव ने प्रशिक्षुओं को स्काउट गाइड के इतिहास नियम, प्रतिज्ञा, स्काउट गाइड ध्वज, टोलियों के ध्वज, टोलियों का निर्माण एवं प्राथमिक उपचार किट , गांठ, फांस, बंधन, आदि की अमूल्य जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम के अंत में डी.एल.एड. विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार मिश्र ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं प्रशिक्षकों को पांच दिवसीय शिविर में होने वाली समस्त गतिविधियों को मन से सीखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेंद्र द्विवेदी ने किया तथा इस अवसर पर विभाग के प्रवक्तगणों श्रीमती अमिता रस्तोगी,शिवानी भारद्वाज ,डॉक्टर नीरज गुप्ता, डॉ गौरव शर्मा,श्री अभिषेक बाजपेई सर्वोत्तम शर्मा ,श्रीमती रचना रस्तोगी, प्रतिभा शर्मा एवं जय सिंह आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights