मेडिकल सर्विस सोसाइटी की ओर से जगत कस्बे में हैल्थ चेकअप कैंप लगा,बच्चों का उपचार किया
बदायूँ। इस्लामी दर्शगाह जगत मे मेडिकल सर्विस सोसाइटी (MSS) वा अल्फारिया हॉस्पिटल के सहयोग से एक हैल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों के हेल्थ चेकअप के साथ अन्य लोगों को भी देखा गया। काफी तायदाद मे दवाएं भी वितरित की गयीं और स्वास्थ सम्बन्धी सलाह वा टीकाकरण के बारें में जानकारी दी गई ।

.कैंप मे मौजूद डॉक्टर इत्तेहाद आलम ने टीकाकरण को लेकर जागरूक किया डॉक्टर ने बताया की टीकाकरण (VACCINATION) एक सुरक्षित और प्रभावी है। जो शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) बढ़ाकर गंभीर बीमारियों से बचाती है ।
इसमे वैक्सीन को इंजेक्शन या मुँह द्वारा दिया जाता है जिससे शरीर वायरस या बैक्टीरिया से लड़ना सीखता है ।वैक्सीनेशन पोलियो , टीबी, काला पीलिया, डायरिया ,निमोनिया, मियादी बुखार, फ़्लू , टिटनेस आदि जैसी गंभीर बीमारियों को रोकने मे सहायता करता है ।इसलिए समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।
.कैंप में मौजूद डॉक्टर अब्दुल अमन आज़ाद ने बच्चों को हैल्थ चेकअप किया साथ साथ बच्चों को हैल्थी और स्वास्थ्य रखने के लिए बताया की पोस्टिक भोजन , फल, सब्जियाँ, प्रोटीन युक्त आहार , रोजाना 30 – 60 मिनट की शारीरिक गतिबिधि कराएँ । मीठे और जंक फूड से बच्चों को बचाएं पानी पिने को प्रोत्साहित करें। और स्क्रीन टाइमिंग कम से कम रखें। बच्चों को बार बार हाथ धुलाएं।
.कैंप मे मौजूद डॉक्टर हिरा आलम ने बताया की DE WORMING एक ऐसी स्वास्थ्य प्रकिर्या है जिसके तहत बच्चों के पेट और आतों मे पलने वाले हानिकारक कीड़ों को मारने के लिये दवा दी जाति है ।
यह प्रकिर्या मुख्य रूप से खून की कमी , कुपोषण और विकास मे रूकावट जैसी समस्याओं मे बच्चों के लिए आवश्यक है । इसलिए ( ALBENDAZOLE ) की दवा जो की बच्चों को अक्सर साल मे दो बार देना चाहिए । साथ ही बच्चों के इन्फेक्शन को रोकने के लिए नाखून नियमित रूप से समय पर काटना बहुत जरूरी है क्यों बड़े नाखूनों में गन्दगी और बैक्टीरिया जमा हो जाता है ।
कैंप में गौरव कुमार ,ज़िया उद्दीन ,मोनू, हरिश, मुजाहिद मास्टर साहब आदि लोग मौजूद रहे।













































































